फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : बीजेपी सांसद करिया मुंडा के आवास से अगवा किए गए तीनों जवान रिहा

Fri, 29 Jun 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
पुलिस जवान (फाइल फोटो)
विज्ञापन
झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर खूंटी जिले में स्थानीय बीजेपी सांसद करिया मुंडा के निवास पर हमला बोलकर उनके तीन अंगरक्षकों को हथियार समेत अपहृत करने वाले पत्थलगड़ी समर्थकों ने आखिरकार आज तीनों जवानों को रिहा कर दिया। ये तीनों जवान सांसद करिया मुंडा के आवास पर तैनात थे। मंगलवार को पत्थलगड़ी समर्थकों ने तीनों जवानों को अगवा किया था। करीब 72 घंटे बाद इन जवानों की रिहाई हुई है।
विज्ञापन


दरअसल पत्थलगड़ी समर्थक पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये अपने कुछ लोगों की रिहाई की मांग कर रहे थे और कह रहे थे कि उनकी रिहाई पर ही सांसद के अंगरक्षकों को छोड़ा जायेगा। इससे पहले पुलिस ने ग्रामीणों से अपहृत जवानों को छोड़ने की अपील की थी, लेकिन ग्रामीण इसके लिए तैयार नहीं हुए। 

पुलिस के मुताबिक, इन्हीं पत्थलगड़ी समर्थकों और ईसाई मिशनरी के लोगों ने मिलकर 19 जून को खूंटी में एक ईसाई मिशनरी में नुक्कड़ नाटक कर रहे समूह की पांच युवतियों का अपहरण कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और अप्राकृतिक यौनाचार किया था। पुलिस ने उक्त मामले में 25 जून को मिशन के एक पादरी समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था और छह अन्य की तलाश अभी की जा रही है। जहां ईसाई मिशनरियों ने इस नृशंस कांड पर चुप्पी साध रखी है वहीं बिशप का कहना है कि पुलिस जानबूझ कर बदनीयत से उनके साथियों को फंसा रही है। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि वह बलात्कार के आरोपियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें