उत्तर प्रदेश के बाद झारखंड में भी अवैध बूचड़खाने बंद करने को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने अनुरोध किया है। विहिप का मांग है कि जिस तरह से यूपी में अवैध बूचड़खाने को सील किए जा रहे हैं, ठीक उसी तरह झारखंड में भी अबैध बूचड़खाने को बंद करना चाहिए।
गैरतलब है कि 19 मार्च को शपथ लेने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यों के सभी अवैध बूचड़खाने को बंद करा दिया। योगी आदित्यनाथ ने गाय तस्करी पर भी प्रतिबंध का आदेश दिया है। जबकि उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता का प्रयोग करेगी।