Jharkhand: पहले हादसे को लेकर बताया गया कि झरिया मोड़ के पास कोलकाता से जमशेदपुर जा रही एक कार भारी वाहन के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरे हादसे में बताया गया कि बड़किटंड जंगल के पास एक यात्री वाहन तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
झारखंड के ईस्ट सिंहभूम और गिरिडीह में शुक्रवार को दो सड़क हादसों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसे ईस्ट सिंहभूम के बहारागोरा और गिरिडीह के बड़किटंड में हुए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ईस्ट सिंहभूम जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर झरिया मोड़ के पास कोलकाता से जमशेदपुर जा रही एक कार भारी वाहन के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। उनके शव को कुचल गई कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला उप-प्रभागीय अस्पताल भेजा गया।
गिरिडीह के एसपी विमल कुमार ने बताया कि गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर बड़किटंड जंगल के पास एक यात्री वाहन तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।