फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: झारखंड के कोडरमा में स्कूल बस पलटी, 31 छात्राएं हुईं घायल; घटनास्थल पर अफरातफरी

Sat, 15 Nov 2025 04:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand Accident: स्कूल के प्राचार्य अभिताभ कुमार ने बताया कि कुल 71 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर राजगीर और नालंदा जा रही थीं। वे दो बसों से रवाना हुई थीं। इनमें से 31 छात्राओं वाली एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिससे छात्राएँ घायल हुईं।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार को एक स्कूल बस पलटकर 25 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 31 छात्राएं घायल हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।यह हादसा रांची–पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी में कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हुआ, जब जवाहर नवोदय विद्यालय, पुतो (चंदवारा) की छात्राओं को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर 31 छात्राओं को भर्ती किया गया था, जिनमें से 10 को छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में 21 छात्राएँ निगरानी में हैं। तीन से चार छात्राओं को गहरी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर नहीं है। अधिकांश छात्राओं को शाम तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर (DC) ऋतुराज भी अस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: : स्थापना दिवस पर राज्यपाल-सीएम ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, राज्य में रजत पर्व का उत्सव

स्कूल के प्राचार्य अभिताभ कुमार ने बताया कि कुल 71 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर राजगीर और नालंदा जा रही थीं। वे दो बसों से रवाना हुई थीं। इनमें से 31 छात्राओं वाली एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिससे छात्राएँ घायल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें