फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी पर फोड़े अंडे!

Thu, 06 Feb 2014 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के रांची शहर में आप के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी के झारखंड प्रभारी सोमनाथ त्रिपाठी के साथ मारपीट की और उनके ऊपर अंडे और टमाटर फेंके।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने प्रभारी पर आरोप लगाया कि पार्टी की लोकसभा चुनाव समिति के लिए जिन लोगों को चुना गया है वे दरअसल पार्टी के हैं ही नहीं।

आप के झारखंड प्रभारी त्रिपाठी इन्हीं नामों को घोषित करने के लिए रांची आए हुए थे।

सोमनाथ त्रिपाठी रांची में तीन बजे प्रेस वार्ता करने की कोशिश की लेकिन आप कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और कुछ ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिए।

त्रिपाठी उन लोगों के बीच से किसी तरह बच के निकले और बिना प्रेस वार्ता के ही लौट गए। आप के कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सोमनाथ त्रिपाठी पैसे लेकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें