फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: जमशेदपुर में युवक की नृशंस हत्या, इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 30 Sep 2025 02:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर

सार

जमशेदपुर के गाढ़ाबासा बस्ती में 22 वर्षीय अजय बासा की नृशंस हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पास गली में पड़ा मिला, सिर धड़ से अलग था। पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा बस्ती में मंगलवार देर रात 22 वर्षीय युवक अजय बासा की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। अजय का शव उसके घर के पास गली में पड़ा मिला, जिसका सिर धड़ से अलग था। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अजय और संदीप एक-दूसरे को जानते थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि हत्या का संबंध अंधविश्वास और जादू-टोना की कुप्रथा से हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि संदीप लंबे समय से तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक जैसे कार्यों में शामिल रहता था और इसी कारण उस पर संदेह गहराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की तहकीकात में जुटी है।


पढ़ें: झारखंड में आदिवासी बनाम कुड़मी: आदिवासी बोले 'उग्र आंदोलन करेंगे', जवाब में कुड़मी बोले- 'यह संरक्षण की लड़ाई'
विज्ञापन


मृतक अजय बासा घर का इकलौता बेटा था। कुछ महीने पहले ही बीमारी से उसके पिता का निधन हो गया था। परिवार पर पहले से ही दुख का साया था और अब अजय की निर्मम हत्या की खबर ने सबको पूरी तरह से तोड़ दिया है। घटना की जानकारी फैलते ही गाढ़ाबासा बस्ती में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। आक्रोश और आहात भावनाओं को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी से लगातार पूछताछ हो रही है और जांच के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास और जादू-टोना जैसी कुप्रथाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें