फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: चोरी के आरोप में दुमका जेल में कैद बिहार के युवक की कोरोना से मौत

Fri, 04 Sep 2020 11:51 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : PIB
विज्ञापन

चोरी के आरोप में झारखंड की दुमका जिला जेल में कैद युवक की कोरोना से मौत हो गई। युवका का नाम संतोष मेहरिया था और उसकी उम्र 50 वर्ष थी। वह बिहार का रहने वाला था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उसे लकड़ी चुराने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। संतोष बिहार के बांका जिले का निवासी था जिसे 17 अगस्त को सरायघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

सीनियर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जब उसे जेल में लाया गया था तो उसका टेस्ट निगेटिव आया था। मेहरिया को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर था, उसके भाई अजय ने बताया बुधवार को जब उसकी तबियत खराब हुई तो दुमका मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था।
विज्ञापन


वहीं सीनियर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रात दो बजे के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। हालांकि मेहरिया को अस्पताल में भर्ती किया गया था तो उसको कोई कोविड के लक्षण नहीं थे। उसको सामान्य वार्ड में ही रखा गया था।


आगे बताया कि उसकी मौत के बाद उसका सैम्पल लिया गया तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मेहरिया की मौत कोरोना वायरस इंफेक्शन से हुई है। जो भी उसके संपर्क में आए हैं उनका भी कोरोना टेस्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें