फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री पड़ाव पर बिजली गिरने से तीन की मौत

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Jharkhand
विज्ञापन
विज्ञापन
जमशेदपुर/डेस्क। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बने एक यात्री पड़ाव पर वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि बालिगुमा में अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से बचने के लिए कुछ लोग यात्री पड़ाव में खड़े हो गये। इसी दौरान पड़ाव की छत पर बिजली गिरने से सरोज यादव (31), फूलचंद महतो (30) और सुदीप चौबे (39) की मौत हो गई और सुदीप के 12 वर्षीय पुत्र राजेश समेत पांच लोग घायल हो गये। सभी घायलों को निकटवर्ती धालभूमगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। फूलचंद और सरोज यादव एक स्थानीय निजी फैक्ट्री के कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें