फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में नकली यूरेनियम सहित 9 गिरफ्तार

Fri, 28 Sep 2012 09:24 PM IST
जमशेदपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड पुलिस ने 9 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कथित तौर पर नकली यूरेनियम और हथियार बरामद किए हैं। पकड़े गए अपराधियों में गिरोह का सरगना भी शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला-चाईबासा रोड़ पर एक होटल के निकट छापेमारी करके हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के सरगना इंद्रदेव महतो उर्फ इंद्रो को उसके आठ अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से  एक बॉक्स भी बरामद किया, जिसपर यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (यूसिल) का निशान बना है। इसमें यूरेनियम होने की आशंका के चलते इसे यूसिल भेजा गया, जहां शुरूआती जांच में वहां के विशेषज्ञों ने इसमें यूरेनियम होने से इंकार किया।

पुलिस ने बताया कि वह इस बॉक्स की एक बार फिर विस्तृत जांच कराएंगे। हो सकता है कि पकड़े गए गिरोह ने किसी को बेवकूफ बना कर पैसे ऐंठने की नीयत से नकली यूरेनियम बेचने की योजना बनाई हो। गिरोह के पास से एक पिस्तौल, दो देशी कट्टे, 44 जिंदा कारतूस, 9 मोबाइल फोन और चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें