झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के हरतुआ गांव में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधी गांव में काम से लौट रहीं दो महिलाएं बिजली की चपेट में आ गईं। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।