फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत, 35 घायल

Fri, 01 Aug 2014 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के हजारीबाग इलाके में हुए एक सड़का हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि 35 कांवड़िए घायल हो गए। घायलों में 12 महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस गुरुवार दोपहर बरकथा पुलिस स्टेशन इलाके के नजदीक थी। यहां संकरे रास्ते पर बस ड्राइवर के काबू से बाहर हो गई और नाले में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार बस नेशनल हाईवे-2 पर एक तीखे मोड़ पर थी। बस बिहार के बेटिया से देवघर के बाबा धाम मंदिर जा रही थी।

हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत हुई जबकि 35 अन्य घायल हो गए। घायलों में लगभग 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें पहले हजारीबाग के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिन्हें बाद में रिम्स में रेफर कर दिया गया।

इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें