फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड के 35 पुलिसकर्मी एक साथ हुए बीमार, पता लगाने के लिए जांच जारी

Fri, 17 Mar 2023 06:04 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उनमें से सत्रह जवानों को जांच के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 18 सदर अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के देवघर में अजीब मामला सामने आया है, यहां झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) के 35 जवान शुक्रवार सुबह सिरदर्द, उल्टी की शिकायत के बाद बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि 18 जवानों की हालत स्थिर है।

विज्ञापन


दो दिन पहले ड्यूटी के बाद देवघर लौटे थे
झारखंड पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उनमें से सत्रह जवानों को जांच के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 18 सदर अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारी ने कहा कि बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जवान दो दिन पहले विभिन्न स्थानों पर कानून व्यवस्था की ड्यूटी के बाद देवघर लौटे थे।

 बीमारी का कारण वायरल बुखार होने का संदेह
हालांकि अधिकारी ने खराब खाना खाने की बात से इनकार किया और कहा कि बीमारी का कारण वायरल बुखार होने का संदेह है वहीं गुरुवार की रात 650 से अधिक जवानों ने एक ही भोजन किया था। 
विज्ञापन


जवानों का इलाज कर रहे डॉ युगल चौधरी ने कहा कि जवानों को उल्टी, लूज मोशन, सिरदर्द की शिकायत थी जो दूषित पानी, गर्मी, फूड पॉइजनिंग या किसी अन्य कारण से हो सकती है, अभी और परीक्षण किए जा रहे हैं। डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि यहां कुल 682 जवानों को विशेष प्रमोशनल कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें