फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जादू-टोना करने के शक में मानव मल खाने को किया मजबूर, चार गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2019 02:46 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

झारखंड के गिरिडीह जिले से अमानवीय घटना सामने आई है। यहां झांझरी मोहल्ले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को जादू-टोना करने के शक में मानव मल खाने के लिए मजबूर किया गया। मामले ने तब तूल पकड़ा जब सोमवार को घटना का वीडियो वायरल होने लगा। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अभियुक्तों पर जादू-टोना करने का शक था। लोगों का मानना है कि उनके जादू-टोना करने की वजह से आसपास के लोग बीमार पड़ रहे थे।

नगर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में संज्ञान लेते हुए चार लोगों वीर दास, हरि दास, झरिया देवी और शांति देवी की गिरफ्तारी की गई है। जबकि मामले में दो आरोपी अभी फरार है। 
विज्ञापन


हाल ही में गुमला जिले से दो महिलाओं सहित चार आदिवासी बुजुर्गों पर भीड़ हिंसा की घटना सामने आयी थी। बुजुर्गो पर भी जादू-टोना होने का शक था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें