फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में हॉस्टल से 25 हजार तीर-कमान और अश्लील सीडी बरामद

Tue, 29 Nov 2016 02:50 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
झारखंड के दुमका में स्थित संथाल परगना कॉलेज में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में परंपरागत हथियार और आपत्तिजनक सामान जब्त किए हैं। करीब छह घंटे चली कार्रवाई में पुलिस ने विभिन हॉस्टलों से 20-25 हजार तीर, धनुष सहित तलवार, लोहे के रड, लाठी-डंडे, शराब की बोतलें, अश्लील सीडी और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किए हैं। वहीं पुलिस ने छापामारी के दौरान अवांछित तरीके से हॉस्टल में रह रहे छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


यहां बता दें कि बीते 25 नवम्बर को झारखंड बंद के दौरान एसपी कॉलेज के समीप बंद समर्थकों और  कालेज के छात्रों द्वारा आठ वाहनों को फूंक दिया था और दर्जनों वाहनों के शीशे तोड़ डाले थे। पुलिस ने उसी घटना के मददेनजर सोमवार को हॉस्टल में छापेमारी किया है। 

डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसपी प्रभात कुमार की मौजूदगी में हुई छापेमारी में 500 जवान और लगभग 50 प्रशासनिक अधिकारी तैनात किये गये थे। छापामारी में रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनी भी शामिल थी।  पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पिछले कुछ माह से ऐसी खबरें मिल रही थी कि एसपी कॉलेज का हास्टल गैर शैक्षणिक कार्यो का अडडा बन गया था  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें