पत्रकार वार्ता को संबोधित करते युवा विश्व ब्राह्मण संगठन जम्मू-कश्मीर इकाई के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। युवा विश्व ब्राह्मण संगठन जम्मू कश्मीर इकाई की तरफ से भगवान परशुराम जयंती पूरे धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। ये जानकारी युवा विश्व ब्राह्मण संगठन जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष एडवोकेट दखसीश शर्मा ने शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम जयंती मनाने के लिए संगठन की तरफ से जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह हवन यज्ञ का आयोजन होगा और उसके बाद शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया था। संगठन का प्रयास भगवान परशुराम के विचारों को युवा वर्ग तक पहुंचाना है। इस मौके पर उप प्रधान अतुल रैना, सीतांशु भर्गोतरा, महेश बक्शी, राहुल शर्मा, पंकज शर्मा और निखिल नारायण सहित अन्य मौजूद रहे।