फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवा राजपूत सभा ने जांबाजों की दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। युवा राजपूत सभा ने वीरवार को बक्शी नगर से महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा तक रैली निकाली। कोकरनाग मुठभेड़ में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।शहीदों की आत्मा की शांति के लिए मौन व्रत रखा। कार्यकर्ताओं ने शहीद अमर रहे के नारे लगाए। पूर्व प्रधान राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा।देश के जांबाज सैनिक दिन रात लोगों की रक्षा के लिए सीमाओं पर डटे हैं। विक्रम सिंह विक्की ने आतंक को बढ़ावा देने और जम्मू-कश्मीर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाई। यहां पूर्व अध्यक्ष सुरिंदर सिंह गिल्ली, राजन सिंह, चेयरमैन रघुवीर सिंह और संस्थापक सदस्य राजिंदर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें