- बैठक के दौरान राजपूत कल्याण बोर्ड बनवाने के लिए सभी ने दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू । युवा राजपूत सभा ने राजोरी में बिरादरी कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें वाईआरएस की टीम ने राजपूत समुदाय की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसमें मुख्य मुद्दा राजपूत कल्याण बोर्ड का था। यह बैठक जवाहर नगर राजोरी और मुख्य बाजार पुंछ में आयोजित की गई ।
सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान युवा राजपूत सभा के प्रवक्ता विशाल सिंह ने बताया कि राजोरी और पुंछ जिले में राजपूत समुदाय का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, ये बैठक कार्यक्रम राजोरी के विभिन्न स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित किए गए थे।
वाईआरएस अध्यक्ष विक्रम सिंह विक्की टीम के साथ जिसमें पूर्व अध्यक्ष सुरिंदर सिंह गिल्ली, राजन सिंह हैप्पी, कोर कमेटी के सदस्य रजिंद्र सिंह, मोहन सिंह, शमशेर सिंह और सभी टीम के लोग मौजूद थे। लोगों की समस्याओं को सुनने के दौरान, विक्रम सिंह ने राजपूत समुदाय और पहाड़ी और सीमावर्ती इलाकों के लोगों की समस्याओं के बारे में चर्चा की। लोगों को संबोधित करते हुए गिल्ली ने बताया कि हमें जमीनी स्तर पर काम करना होगा। सबसे महत्वपूर्ण मांग राजपूत कल्याण बोर्ड है और यह जरूरतमंदों के लिए बहुत जरूरी है। राजन सिंह हैप्पी ने लोगों से जम्मू-कश्मीर के मुद्दों पर एकजुट रहने की भी अपील की। विशाल सिंह ने बताया कि टीम वाईआरएस ने राजपूत समुदाय के अधिकारों के लिए कदम उठाने का फैसला किया है और राजनीतिक दलों को अपने आगामी चुनाव घोषणापत्र में विशेष रूप से राजपूत और डोगरा समुदाय के लिए कुछ कल्याणकारी निर्णयों की घोषणा करने की मांग की है।