बिशनाह। गांव मोर्चापुर निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल में लाया गया। उसकी पहचान अमित शर्मा पुत्र दीपक कुमार निवासी मोर्चापुर के रूप में हुई है। घायल युवक के अनुसार वह बच्चे को टीका लगवाने गया था, कि उस पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने हमलावरों की पहचान अंकु चौधरी, अजय चौधरी, साहिल चौधरी बताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद