जम्मू। शहर के ज्यूल चौक में एक ढाबे पर काम करने वाले 29 साल के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान देव राज निवासी चिनेनी उधमपुर के रूप में हुई है। वह 15 दिनों से ढाबे पर काम कर रहा था।
वह रात को ढाबे में ही सोता था। रविवार सुबह जब ढाबा खोला तो उसका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेजा। ढाबे पर काम करने वाले अर्जुन कुमार ने बताया कि देव राज ने शनिवार को पूरे दिन काम किया था। वह रात को ढाबे में ही सोता था। उसके पास मोबाइल था, लेकिन सिम रिचार्ज नहीं था। कई बार उसे रिचार्ज करने को कहा था, लेकिन उसने नहीं करवाया। करीब 15 दिन पहले ही वह ढाबे पर काम करने के लिए आया था। ब्यूरो