फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशे के खिलाफ जंग जीतने में युवा वर्ग दे साथ

Tue, 16 Apr 2024 06:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फांउडेशन ने करवाया पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम
विज्ञापन

रामगढ़। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नारकोटिक्स के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए पुलिस को युवाओं के समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है। यह जानकारी जेकेपीएस अतिरिक्त एसएसपी सांबा सुरिंद्र चौधरी ने जीडीसी रामगढ़ कॉलेज परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में दी।
विज्ञापन

उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर बात की और नशीले पदार्थों के सेवन और व्यापार को सबसे खराब अपराध बताया। साथ ही छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से संबंधित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गीतांजलि अंदोत्रा ने युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और संबंधित गतिविधियों के दुष्प्रभावों और नतीजों के बारे में जागरूक किया। वहीं, कॉलेज के छात्र जगमीत कौर, राधिका शुक्ला और तनु शर्मा ने नशा मुक्त भारत विषय पर संगोष्ठी में भाग लिया। इस मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षकों और छात्रों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें