राजोरी जिले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने तरगैन गांव निवासी करामत शाह पर उसके घर में फायरिंग कर दी थी। एक गोली करामत के सिर में लगी। इससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा दूसरी घटना में नबी शाह के घर पर भी फायरिंग हुई। इस हमले में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। दोनों घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।