रियासी। ज्योतिपुरम मार्ग पर दोपहर को हुई दो वाहनों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। उसकी पहचान मोहम्मद इरफान निवासी तलवाड़ा के रूप में हुई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय ज्योतिपुरम मार्ग पर दो बाइक (जेके20ए-4931 और जेके02बीएल-5252) की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक घायल हुआ है। पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।