फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब में मछली पकड़ने गया युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन के गौगवां क्षेत्र में चिनाब नदी के तटबंध पर मछली पकड़ने युवक मंगलवार शाम डूब गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व राहत एवं बचाव दल के लोगों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। युवक की पहचान मुकेश सिंह (19) पुत्र मान सिंह निवासी गौगवां, तहसील राजगढ़ (रामबन) के रूप में हुई है। वह मंगलवार दोपहर को मछली पकड़ने के लिए चिनाब के तटबंध पर गया था। इस दौरान पांव फिसलने से नदी में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया है। हालांकि राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें