ज्यौड़ियां। खड़ाह बल्ली तहसील की पंचायत सेड के गांव ठंडी चोई निवासी व कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप शर्मा ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान सहयोगियों सहित ज़िला अध्यक्ष व पूर्व विधायक अखनूर राजीव शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। ज़िला विकास परिषद भलवाल ब्राह्मणा भूषण बराल ने स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन नाथ, मंडल अध्यक्ष खड़ाह बल्ली बोध राज शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष व सीनियर भाजपा नेता बाबा नारायण दास, रजत शर्मा, रणबीर सिंह भाऊ उपस्थित रहे। संवाद