संवाद न्यूज एजैंसी सांबा। जिला के सीमाबर्ती गांव बैनगलाड के युवाओं ने अपने मोहल्ले मे साफ सफाई की। भाजपा सांबा मंडल के प्रधान माहिन्द्र पाल विक्का की देख रेख मे युवाओं ने गालीयों व नालीयों से गंदगी को इकत्रित कर बाहर फैंका। बहीं उन्होने ग्रामीणो को अपने घरों मे रह कर लॉकडाउन का पालन करने की भी आपील की। बहीं कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव को लेकर समाज का हर बर्ग आगे आया है। समाजिक कार्यकर्ता एंव भाजपा नेत्री गीता भगत अपने मोहल्ले की माहिलांओ को कपडा बांट रही है जिस के मास्क बना कर लोगों मे बांट रही है। यही नही लॉकडाउन की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा बल के जवानो ब पुलिस के जवानो को भी मास्क बांट रही है। गीता भगत ने बताया की पहले उन्होने लोगों के घरों मे खाना पहुंचाने का काम किया, अब वह हर एक को मास्क बांट रही है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। उन्होने आपील की है की लॉकडाउन की पालना करते हुए अपने घरों मे ही रहें। ताकि आप अपने परिवारों के साथ सुरक्षित रह सकें।