अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। टी-20 विश्व कप का फाइनल भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर जीत लिया। इसके बाद शहर में जश्न का माहौल रहा। दर्शकों ने शहर में पटाखे फोड़े और खुशी जाहिर की। पटाखे फोड़ने का क्रम देर रात को शुरू हुआ।
मैच जीतने की खुशी में शहर भर में जश्न मनाया गया। युवा बाइक पर सवार होकर भी खुशी मनाते रहे। इससे पहले लोग मोबाइल और टीवी पर मैच का आनंद लिया।जैसे ही भारत की टीम जीत के करीब पहुंची तो लोगों के चेहरे खिल उठे। मैच के अंतिम क्षणों में जैसे ही भारत को जीत मिली तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने घरों में एक-दूसरों को बधाई दी तो युवा घरों से बाहर आ गए।
शहर में हर तरफ पटाखे फोड़ने की आवाजें सुनाई देती रहीं। लोग फोन काल के माध्यम से पर भी एक दूसरे को बधाई देते रहे। शहर में रात को सुनसान पड़ी सड़कों में रौनक आ गई। तवी पुल के पास भी युवा एकत्रित हुए और खुशी मनाई। हालांकि भारत ने टी 20 विश्व कप दूसरी बार जीता है। इस बार सात रन से अफ्रीका को हराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन चाहिए थे। ऐसे में भारत की टीम जीत की ओर बढ़ी। दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। आखिरी गेंद फेंकने के बाद शहर में पटाखे फोड़ने की आवाजें गूंजनी शुरू हो गईं।