जरूरतमंदों में खाना पड़ता है ग्रामीण
- फोटो : AMAR UJALA
जम्मू। देशव्यापी लॉक डाउन के कारण लोग पिछले दो सप्ताह से घरों में ही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लॉक डाउनक्षका असर दिखने भी लगा है। ग्रामीणों के पास खाने का सामान खत्म हो रहा है। शहर के बावलियाना पंचायत की वार्ड 3 में कुछ परिवारो के पास खाने का सामान खत्म हो गया था। जब यह बात गांव के ही कुछ युवकों को पता चली तो उन्होंने आपस में मिलकर जरूरतमंद परिवारों तक खाना पहुंचाने की ठानी। न्यू में गांव के गुरदास मल बिट्टू, बिशन सिंह, स्वर्ण दास, अशोक सिंह,राजकुमार और संजय मीनिया ने वार्ड के पंच कर्ण सम्राट के साथ मिल कर 50 परिवारो में राहत सामग्री पहुंचाई। पंच कर्ण सम्राट ने बताया कि गांव में काफी लोग है जिनकी आर्थिक स्थिति ह ठीक नही है। ऐसे मेंह युवाओ से जो बन पड़ा उन्होंने मदद करने की कोशिश की। उन्होंने सरकार से भी सहयोग की अपील की।