सांबा के पंजतिला मे योग शिविर में बीएसएफ जवान और आधिकारी
सांबा। जिले के पंजटीला स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर रविवार को यहां योग शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. मोहन सिंह, उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, जिला नोडल अधिकारी आयुष डॉ. विक्रम सिंह जमवाल के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इसमें बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों ने योग के गुर सीखे। शिविर में डॉ. नन्नी जसरोटिया, डॉ. रूपसी गुप्ता, डॉ. निखिल महाजन फार्मासिस्ट राज कुमार, मदन मोहन, योग प्रशिक्षक दीपिका शर्मा, आयुष शर्मा, कमांडिंग अधिकारी अतुल कुमार की उपस्थिति में जवानों ने उत्साह से भाग लिया। संवाद