फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवाओं को सीखे योगासन, लाभ के बारे में जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर भूमि पार्क सांबा में युवा योग मंच ने लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। वीर भूमि पार्क सांबा में सोमवार को युवा योग मंच ने एक दिवसीय योग शिविर लगाया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने योग क्रियाएं सीखकर इनके लाभों के बारे में जाना। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासन कराए। इनके नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग से तनाव कम होता है। एकाग्रता बढ़ती है और शरीर निरोगी रहता है। आज के समय में बढ़ते तनाव और अस्वस्थ जीवनशैली से बचने के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना बहुत जरूरी है। शिविर में मौजूद युवाओं ने योग को अपनाने और नियमित अभ्यास करने का संकल्प लिया। युवा योग मंच के सदस्य नरेश कुमार ने बताया कि शिविर में युवाओं को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें