उधमपुर/रामबन। रामबन, गूल और बटोत में शनिवार को नगर पालिका की तरफ से अतिक्रमण अभियान चला कर कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध निर्माण को गिराया गया। साथ ही लोगों को दोबारा अवैध निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी है। ईओ के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने रामबन, गूल और बटोत कस्बे में कार्रवाई की गई है। पीला पंजा सुबह से दोपहर तक काम करता रहा। जिला प्रशासन के अनुसार कई लोगों ने फुटपाथ पर अवैध निर्माण कर रखे हैं, जिस कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।