फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 से जुड़ी गतिविधियां करवाएगा काउंसलिंग एंड गाइडेंस सैल

विज्ञापन
विज्ञापन
करिश्मा चिब जम्मू। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में मानसिक तनाव के मामले बढ़ने के खतरा बना हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा प्रभाव विद्यार्थियों के जीवन पर पड़ सकता है। विद्यार्थियों का मानसिक तनाव दूर करने के लिए सरकारी स्कूलों में पहले से ही गाइडेंस और काउंसलिंग सैल चलाया जा रहा है। वहीं इस दौरान चल रहे लॉकडाउन में विभाग द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ही गाइडेंस और काउंसलिंग सैल को चलाने का फैसला किया गया है। इसी के लिए गाइडेंस एंड काउंसलिंग का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। वैसे तो हर बार यह कैलेंडर जारी होता है पर इस साल खासतौर पर कोविड-19 से संबंधित गतिविधियों को जोड़ा गया है। इस वार्षिक कैलेंडर में समर जोन के लिए अप्रैल 2020 से लेकर मार्च 2021 तक के लिए गतिविधियों को शामिल किया गया है। वहीं विंटर जोन के लिए नवंबर से लेकर अक्तूबर तक की गतिविधयां शामिल की गई हैं। समर जोन के लिए इस माह मई का विषय एडोलसेंट एजूकेशन रखा गया है जिसमें लाइफ स्कील, पैरेंट चाइल्ड रिलेशनशिप, पीर प्रेशर , जून का विषय क्रिएटिव होमवर्क फार समर वैकेशन रखा गया है, जुलाई में क्रिएटिव होमवर्क फार समर विकेशन , अगस्त का विषय चाइल्ड प्रोटेक्शन, सितंबर का विषय इमोशनल वैल विंग , अक्तूबर का विषय हैल्थ एंड हाइजिन, नवंबर का विषय करियर गाइडेंस, दिसंबर का विषय करियर गाइडेंस-2, जनवरी और फरवरी का विषय एग्जाम स्ट्रेस मैनेजमेंट और मार्च में टीचर आरिंटेशन रखा गया है। कोविड-19 के इस मुश्किल समय में गाइडेंस एंड कैलेंडर की ज्यादा जरुरत है। इसी स्थिति को देखते हुए इस बार के गाइडेंस एंड काउंसलिंग के कैलेंडर में खासतौर से कोविड-19 के साथ जुड़ी गतिविधियों को जोड़ा गया है ताकि इससे होने वाले मानसिक तनाव को कम किया जा सके। डीएसईजे द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है कि वह विद्यार्थियों की इस मुश्किल स्थिति में पूरी मदद करें। - रोमेश कुमार शर्मा, हेड काउंसलिंग सैल 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें