फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: माता वैष्णो देवी के दरबार के लिए रघुनाथ मंदिर से 14 अक्तूबर को रवाना होगी छड़ी यात्रा

Sun, 01 Oct 2023 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई की 41वीं छड़ी यात्रा पौराणिक स्वरूप के अनुरूप जम्मू के रघुनाथ मंदिर से 14 अक्तूबर को शोभा यात्रा के रूप में श्री माता वैष्णो देवी के दरबार को रवाना होगी। पहले नवरात्र पर 15 अक्टूबर को पूरे विधि-विधान के साथ पवित्र गुफा में पिंडी स्वरूप में स्थित मां के दर्शन और छड़ी पूजन होगा। शनिवार को प्रेस क्लब जम्मू में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने भक्तों को इस यात्रा का हिस्सा बनने का आमंत्रण दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहला दर्शन कौल कंडोली, देवा माई होते हुए धर्म नगरी कटड़ा, बाणगंगा, अर्धकुंवारी के दर्शन के बाद श्री माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचेंगे। पहले नवरात्र पर श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में पिंडी रूप स्थित मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, मां काली के आशीर्वाद से छड़ी पूजन होगा। इस यात्रा का हिस्सा बनने के इच्छुक मोबाइल नंबर 9419182952 , 7006445646 और 9858519494 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह यात्रा पूरी तरह से निशुल्क होगी। नगरोटा स्थित पहला दर्शन कौल कंडोली मंदिर में भंडारे का आयोजन होगा। साहनी ने बताया कि इस पवित्र छड़ी यात्रा में महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब से मां के भक्त और शिव सैनिक 14 को जम्मू पहुंचेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मीनाक्षी छिब्बर, चेयरमैन राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, अध्यक्ष कामगार विंग राज सिंह और शशिपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें