फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: यशवंत बने अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ठाकुर कुलदीप सिंह तंवर ने यशवंत सिंह पठानिया को तीन साल की अवधि के लिए जम्मू-कश्मीर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। ठाकुर कुलदीप सिंह ने कहा कि यशवंत समुदाय के प्रति समर्पण, सत्यनिष्ठा और सेवा की भावना रखते हैं इसलिए उनको यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

ठाकुर कुलदीप सिंह ने यशवंत सिंह को राजपूत समुदाय के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्ग सहित सभी धर्मों और पृष्ठभूमि के लोगों के लिए पूर्ण समर्पण और ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। वहीं राजपूत समुदाय ने, पठानिया को जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए केंद्रीय निकाय को धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि वह समुदाय की शिकायतों को उजागर करेंगे और समाज की भलाई के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें