फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शांति के लिए गांव टिंडे कला में यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। आर्य नगर टिंडे कला में विश्व शांति के लिए बुधवार को गुरु नानक हाई स्कूल टिंडे कला परिसर में हवन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आहुतियां डाल विश्व कल्याण की कामना की। प्रधान हंसराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला विकास परिषद सदस्य प्रो गारू राम भगत, विद्या मोटन विशेष तौर पर मौजूद थे। दर्शन लाल वनमोत्रा ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए ग्यारह कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को आर्य समाज की तरफ से हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रधान हंसराज ने बताया कि आर्य समाज की तरफ से हर साल विश्व कल्याण हेतु हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। आर्य समाज की तरफ से जिला विकास परिषद सदस्यों को सम्मानित भी किया गया । इस मौके पर अशोक चौधरी, करम चंद, अंजू बाला, तारो देवी, सुरेंद्र कुमार, वरिंदर मुकेश, शास्त्री विमल अग्निहोत्री सहित काफी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें