फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इमाम पहलवान ने जम्मू के शामा पहलवान को हराया

Sat, 08 Jun 2024 05:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीर बाबा चूसमेंवाला की दरगाह पर मेले व दंगल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। गांव बग्गाजाना में शुक्रवार को पीर बाबा चूसमेंवाला की दरगाह पर मेले व दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत टांडा से पूर्व सरपंच सादिक अहमद सहित कई लोग विशेष तौर पर मौजूद थे। इस दौरान पहलवानों ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया। दंगल कमेटी की तरफ से दंगल में हिस्सा लेने वाले पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व नायब सरपंच गिरधारी लाल व राज कुमार ने कहा कि दंगल व मेले के आयोजन का सिर्फ एक ही मकसद है कि क्षेत्र के युवाओं को नशे की लत से दूर रहने और खेलों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले से पीर बाबा के स्थान पर मेले व दंगल का आयोजन किया जाता है। पहले स्थान के लिए ज्योड फार्म के ईमाम पहलवान ने जम्मू के शामा पहलवान को हराकर दंगल अपने नाम किया। दूसरे स्थान के लिए गजनसू के दर्शन ने अक्षया को हराया, जबकि तीसरा स्थान अखनूर के राजा पहलवान ने बाड़ी ब्राह्मणा के रमन को हराया। वहीं मेला व दंगल देखने पहुंचे लोगो ने मेले में लगे स्टालों पर खरीदारी की। इस दौरान दंगल कमेटी के सदस्यों ने मेले को सफल बनाए जाने के क्षेत्र के सभी ग्रामीणों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें