पीर बाबा मोंगा नाथ की याद में करवाया वार्षिक दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा
सीमांत गांव आगरा चक में पीर बाबा मोंगा नाथ की याद में वार्षिक मेला व दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे पहलवानाें ने कुश्ती के जौहर दिखाए। डॉ. हरि सिंह ने कहा कि पीर बाबा मोंगा नाथ की याद में दंगल का आयोजन किया जाता है। इसमें जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ बाहरी राज्यों से भी नामी पहलवान हिस्सा लेकर अपने-अपने जौहर दिखाते हैं।
दंगल में पहले स्थान के लिए जम्मू के रशीद ने अखनूर के पम्मा को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, दूसरे स्थान के लिए पंजाब के हीरा ने रोशन जम्मू को हराया, जबकि तीसरे स्थान के लिए आरएस पुरा के पंजाब हरजीत ने बाड़ी ब्राह्मणा के रुस्तम को हराया। वहीं दंगल में पहुंचे क्षेत्र के अन्य पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। इस मौके पर पंचायत के अन्य प्रतिनिधि एवं गांववासी भी मौजूद रहे।