केसरी दंगल में पंजाब और हरियाणा के पहलवान में हुई बड़ी माली
दंगल में हुए 200 से ज्यादा मुकाबले
रामगढ़ । सांबा जिले के रामगढ़ तहसील में सोमवार को बाबा सिद्ध गोरिया मठ पर केसरी दंगल धूमधाम से मनाया गया। इसमें राज्य और बाहरी राज्यों से पहलवानों ने हिस्सा लिया। केसरी दंगल में 200 से ज्यादा मुकाबले हुए।
बड़ी माली का मुकाबले पर पंजाब के जस्सा भट्टी और हरियाणा के पहलवान मंजीत खत्री के बीच हुआ। पौने घंटे तक चले मुकाबले में जस्सा पहलवान ने बाजी मारी। केसरी दंगल के विजेता पहलवान को तीन लाख रुपए नकदी और गुर्ज देकर सम्मानित किया। दूसरे पहलवान को दो लाख रुपए देकर बाबा भोलेनाथ ने सम्मानित किया गया। तो वहीं दंगल देखने बालों में काफी उत्साह देखा जा रहा था। हजारों की संख्या में दंगल देखने आए हुए थे। वहीं मेले के दूसरे दिन भी बाबा के मठ पर माथा टेकने वालों की लंबी कतार लगी हुई थी। हजारों की संख्या में बाबा के भगतों ने मठ पर हाजरी लगाईं। जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस ने चार चोरों को पकड़कर पुलिस स्टेशन रामगढ़ में रखा है। पुलिस चोरों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच कर रही है।