एसएमवीडीयू में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थी व वक्ता फोटो विवि
जम्मू। इनोवेशन को कैसे स्टार्टअप में बदलें, इस पर केंद्रित एक दिवसीय कार्यशाला श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडीयू) कटड़ा में आयोजित की गई। इनोवेशन एंड प्रोटोटाइप वैलिडेशन पर आयोजित कार्यशाला इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल और बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एक्टिविटीज के तत्वावधान में हुई।
इसमें विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वैल्यू प्रपोजिशन फिट और बिजनेस फिट हासिल करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। कार्यशाला में आईआईटी दिल्ली के डिजाइन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर सुमेर सिंह अतिथि वक्ता थे। डिजाइन इनोवेट फ्रॉम विजन टू वेंचर पर सत्र के दौरान प्रोफेसर सुमेर सिंह ने सफल स्टार्टअप और डिजाइन के विभिन्न पहलुओं, नौकरी के अवसरों और विभिन्न विषयों में सहयोगी दृष्टिकोण के महत्व के बारे में जानकारी साझा की।
ब्यूरो