सीआरपीएफ द्वारा विश्व बृक्षारोपन दिवस मनाया गया
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन के मुख्यालय सौदरा में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन के द्वितीय कमांडिंग ऑफिसर कैलाश चंद्र अहलावत की देखरेख में बटालियन के अन्य अधिकारियों ने हैड क्वार्टर परिसर में पौधे लगाए। इस मौके पर अधिकारियों और जवानों के बच्चों ने भी पौधे लगाए, और बच्चों ने अपने हाथों से लगाए पौधों को गोद लेकर उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी ली। अधिकारियों ने कहा कि हर व्यक्ति को ऐसे मौकों पर पौधे लगाकर पर्यावरण को साफ सुथरा रखने का संकल्प लेना चाहिए। यह समय की जरूरत है। संवाद