फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ढाई साल में 14567 पर बुजुर्गों से दुर्व्यवहार की 173 कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। बुजुर्ग घर की नींव होते हैं। उनसे हम वो हर बात सीखते हैं, जिससे जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन इस सब के बीच आज भी अपने बुजुर्गों से बच्चे ही सही बर्ताव नहीं कर रहे। बुजुर्गों से दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ रही हैं। बच्चों की माता-पिता के प्रति बढ़ती इस प्रवृति को रोकने के लिए हर साल विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है। जम्मू कश्मीर में बुजुर्गों से दुर्व्यवहार रोकने के लिए 17 जनवरी, 2021 में टोल फ्री नंबर 14567 जारी किया गया था। जेएंडके से इस पर ढाई साल में बुजुर्ग 33375 कॉल कर चुके हैं। इनमें दुर्व्यवहार के 173 मामले रिकॉर्ड हुए हैं। बाकी में पेंशन, लीगल हेल्प व इलाज संबंधी हैं।
दुखद...प्रॉपर्टी के लिए बुजुर्गों को घर से निकाल देतेे बच्चे
बुधवार को हेल्पेज इंडिया ने महाजन सभा, गांधी नगर में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया। सभा प्रधान जुगल महाजन ने कहा कि आज भी बुजुर्गों को सम्मान नहीं मिल रहा। बच्चे माता-पिता को घर पर रखना नहीं चाहते। यही कारण है कि वृद्ध आश्रम बढ़ रहे हैं। बच्चे तो माता-पिता को प्रॉपर्टी के लिए घर से बाहर निकाल देतेे हैं, जो दुखद है। ऐसे में बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन नंबर 14567 मददगार साबित हो रहा है।
विज्ञापन

बुजुर्ग टोल फ्री नंबर 14567 पर कर सकते शिकायत
बुजुर्ग टोल फ्री नंबर 14567 पर शिकायत कर सकते हैं। इस नंबर से घर बैठे डॉक्टर की जानकारी व लीगल हेल्प ले सकते हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर शफीक हुसैन ने कहा कि 20 जिलों में 10 लोग रखे हैं। यह लोग वृद्धों को पुलिस की मदद, बच्चों से हक दिलवाते हैं। हेल्पलाइन के लोग अनंतनाग में हैं। 3 और जगह काम चल रहा है। यह लोग बुजुर्गों को भावनात्मक सहारा देते हैं। उनकी समस्या सुनते हैं। अधिकारियों के अनुसार रोज 70 से 80 कॉल आती हैं, जिसमें ज्यादा कॉल पेंशन को लेकर हैं।
विज्ञापन


दामाद और बेटी की चंगुल से बुजुर्ग महिला को छुड़ाया
शफीक हुसैन के अनुसार बुजुर्गों से भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक दुर्व्यवहार के केस आते हैं। 3 महीने पहले राजोरी में बेटी ने ही पति से मिल मां पर गर्म दाल फेंकी थी। दोनों बुजुर्ग महिला को परेशान करते थे। हमारी टीम ने उस महिला को छुड़ाकर मामले में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें