डिग्री कॉलेज रियासी में सफाई करते हुए एनएसएस वालियंटरस
- फोटो : REASI
रियासी। स्थानीय डिग्री कॉलेज में बुधवार से एनएसएस ने 10 दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत की है। इस दौरान एनएसएस के सदस्य कॉलेज में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को अंजाम देंगे। बुधवार को एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. बिशन दास के नेतृत्व में पूरे कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। सभी को सफाई बनाए रखने और बेकार चीजों का इस्तेमाल करने को प्रेरित किया। खाने पीने में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को खुले में न फेंकने की सलाह दी। बाद में एनएसएस के सभी स्वयंसेवकों ने कॉलेज के सभागार में कराए गए विश्व एड्स दिवस के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। संवाद