फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों से पलायन करने लगे श्रमिक

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन में बेशक प्रशासन की ओर से मजदूरों और दिहाढ़ीदारों को राशन बांटने के दावे किए जा रहे हों। लेकिन हकीकत यह है कि श्रमिकों और मजदूरों के पास अब खाने पीने को पैसे तक नहीं हैं। इसकी वजह से यह लोग अब पलायन करने लगे हैं। कुछ लोग पैदल ही अपने राज्यों के लिए निकलने लगे हैं। आरएस पुरा के कई श्रमिकों को पुलिस ने सोमवार को पलायन करने रोका। दरअसल, कई श्रमिकों और मजदूरों ने अमर उजाला को इसकी जानकारी दी कि उनके पास जो पैसे थे। वो अब खत्म हो चुके हैं। अब उनके पास राशन तक खरीदने के पैसे नहीं। इसके बाद अमर उजाला ने पुलिस से बातचीत की। इसके बाद इन लोगों के पास पुलिस पहुंची और उन्हें राशन देने का आश्वासन दिया। इसी तरह कई अन्श् ग्रामीण इलाके हैं। यहां पर श्रमिकों और मदजूरों के पास राशन की किल्लत है। जिला प्रशासन के दावे भी खोखले आरएस पुरा के रहने सुरिंदर कुमार की मां कई दिन से बीमार है। सुरिंदर अपनी माता को पंजाब ले जाने के लिए डीसी कार्यालय पहुंचा। यहां उसे पास लेना था। डीसी कार्यालय में दो घंटे रुकने के बाद एक मोबााइल नंबर दिया गया। बताया गया कि इस नंबर पर काल करें। पास व्हाटसएप पर आ जाएगा। सुरिंदर कई घंटे इस पर काल करता रहा, न पास आया और न ही किसी ने काल रिसीव की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें