शिवसेना यूबीटी में शामिल होने वाले कार्यकर्ता फोटो शिवसेना
जम्मू। शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर शिंदे गुट के कश्मीर संभाग के अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी की मौजूदगी में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें इन लोगों ने पार्टी का दामन थामा। इस दौरान साहनी ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर स्थानीय लोगों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद कर रहे है। साहनी ने कहा कि पूर्वोत्तर व सीमावर्ती राज्यों की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर को अपनी सांस्कृतिक पहचान की सुरक्षा के साथ भूमी, नौकरी व शिक्षा संस्थानों में स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए धारा 371 के तहत विशेषाधिकार दिए जाने चाहिए। उन्होंने अमित शाह से राहत पैकेज, विशेषाधिकार समेत राज्य दर्जा बहाली की मांग की। ब्यूरो