नहरों की सफाई पर जानकारी लेते डीडीसी चेयरमैन भरत भूषण
जम्मू। नहरों और कुहलों से मलबा निकालने पर काम एक सप्ताह के अंदर पूरा किया जाए। यह निर्देश डीसीसी चेयरमैन भरत भूषण ने नहरों और कुहलों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि हर साल किसानों को परेशानी पेश आती है। इस बार पुख्ता प्रबंध किए जाएं। समय पर काम पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मलबा न निकालने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। जहां पर नहरों में मरम्मत कार्य की जरूरत है, वहां पर काम करवाया जाए। इस मौके पर सिंचाई विभाग द्वारा अभी तक किए कामों के बारे में भी डीडीसी ने जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि साइटों का दौरा किया जाए। इससे कमियों को दूर किया जा सकेगा। इस मौके पर सहायक आयुक्त विकास डा. विकास शर्मा,, बीडीओ, अधिशासी अभियंता, गगन सिंह, तिलक राज, शमशेर सिंह और देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो