फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं घरों में बैठकर बना रही मासक

विज्ञापन
विज्ञापन
  संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा  पंचायत कोटली अर्जुन सिंह के गांव ठीकरिया मे रहने वाले कुछ परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर घर में ही मास्क तैयार कर जरूरतमंद लोगों में वितरित कर रहे हैं! गांव में रहने वाली महिला विशाली देवी ममता तथा कविता ने बताया कि वे रोजाना 100 से लेकर 200 तक मास्क तैयार कर रहे हैं और लोगों में घर-घर जाकर बांट रहे हैं ताकि करोना वायरस को जड़ से मिटाया जा सके! उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर एक देशवासियों से अपील की थी की देश का हर एक नागरिक किसी ना किसी तरह से देश को अपना सहयोग दें जिसके बाद गांव की महिलाओं ने फैसला लिया कि वह घर में मास्क तैयार करेंगे और लोगों में घर-घर जाकर वितरित करेंगे! महिलाओं ने बताया कि इसमें गांव के नंबरदार बलविंदर सिंह तथा पंच सतपाल का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है! उन्होंने कहा कि वह तब तक मास्क तैयार करके  लोगों में वितरित करते रहेंगे जब तक देश से पूरी तरह से करोना वायरस का खात्मा नहीं हो जाता! वही गांव के नंबरदार बलविंदर सिंह ने बताया कि करोना  से लड़ने के लिए गांव एकजुट है और जहां पर भी उनकी जरूरत होगी गांव के लोग प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे! उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लोगों में राशन वितरित किया जायेगा l 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें