फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कासिम नगर डोगरा चौक में खुशियों के बीच छाया मातम, बेटी की डोली में तो बहू की अर्थी से विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। डोगरा चौक के साथ कासिम नगर में एक घर में खुशियों के बीच मातम का माहौल छा गया। एक ओर जहां बेटी को डोली में विदा किया तो वहीं बहू को अर्थी से अंतिम विदाई दी गई। 27 वर्षीय रेखा (बहू) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हर आंख नम हो गई। एक दिन पहले घर में गीत-संगीत का माहौल वीरवार को गमगीन हो गया। यह घटना जितनी बहू के परिवार के लिए हैरानीजनक रही, उससे कहीं कम आम लोगों के लिए भी नहीं रही। लोगों को समझ नहीं आ पा रहा था कि वह पीड़ित परिवार को बेटी की शादी के लिए बधाई दें या फिर बहू की मौत का शोक जताएं। वहीं, पारिवारिक सदस्यों के ससुराल पर प्रताड़ना के आरोप के बीच रेखा देवी का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन

रेखा की शादी कासिम नगर में दस साल पहले हुई थी। पांच साल पहले बीमारी के कारण पति की मौत हो गई। उसकी सात साल की बेटी नानी के घर में रहती है। रेखा काम करती थी ऐसे में कभी कभार घर आती थी। शादी के कारण एक सप्ताह बाद बुधवार को घर आई थी। दोपहर कमरे की सफाई कर रही थी। इसी बीच अचेत होकर गिर गई। परिवार ने उसे जीएमसी जम्मू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। इसके बाद बहू के परिवार को सूचित किया। मायके वाले आरएस पुरा से सुबह पहुंचे। उन्होंने ससुराल पर बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
सात साल की बेटी का कौन रखेगा ख्याल...
रेखा की मां ने कहा कि दामाद की मौत के बाद से ही बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। अब उसकी सात साल की बेटी का ख्याल कौन रखेगा। रेखा ने बुधवार सुबह फोन कर बेटी से बात करवाने को कहा था। रेखा के अस्पताल पहुंचने पर ससुराल से फोन आया। जब गए तो केवल शव पड़ा था, पास में कोई मौजूद नहीं था। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। दूसरी ओर, ससुराल ने आरोप को बेबुनियाद बताया। रवि ने कहा कि वह कभी कभार घर आती थी। घर में शादी थी तो उसे बुलाया था। बुधवार को वह अचेत होकर गिर पड़ी। हमने अस्पताल पहुंचाया था। मौत कैसे हुई, इसकी जांच तो पुलिस करेगी।
विज्ञापन

घर में नहीं आई बरात, मैरिज पैलेस से गई
घर में बुधवार को शगुन था जबकि वीरवार को बरात आनी थी। मगर बहू की मौत के कारण बरात घर में नहीं आई, मैरिज पैलेस से ही बेटी को डोली में विदा किया गया। शादी के फेरे व अन्य रीति रिवाज पूरे किए। वहीं, पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है। उधर नवाबाद थाना प्रभारी सुरेंद्र रैना के अनुसार सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक घर में नहीं रहती थी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें