बनतालाब। जगती में महिला ने घर में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। उसकी पहचान कीर्ति भट (29) पत्नी शशि भूषण भट हुई है। वह पंपोर स्थित कृषि विभाग में कार्यरत थी। हाल ही में जगती कॉलोनी में मायके लौटी थी। यहीं पर किन्हीं कारणों से फंदा लगा लिया। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो चौकी इंचार्ज बिन्नी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। संवाद