फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशरूम की खेती के गुर सीखने को महिलाएं रवाना

विज्ञापन
मीरां साहिब में महिलाओं के दल को रवाना करवाते बीडीसी अध्यक्ष। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरा साहिब। मशरूम की खेती करने की तकनीक सीखने के मकसद से कृषि विभाग ने महिलाओं का दल को तालाब तिल्लों के लिए रवाना किया। बीडीसी अध्यक्ष दिलीप कुमार ने महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग महिलाओं को मशरूम की खेती करने बारे जागरूक करने के लिए निशुल्क ट्रेनिंग दे रहा है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे आने की जरूरत है ताकि वो परिवार को आर्थिक तौर पर मजबूत कर सके। दरसोपुर के सरपंच सुरेंद्र कुमार टोनी ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की बेहतरी के लिए कई कदम उठा रही है। लोगों को इस योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच सुखवंत सिंह सोढ़ी, मीता शर्मा, बलजिंदर सिंह तथा सुरेखा कुमारी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें