जम्मू। चट्ठा क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। काजल देवी अपने कमरे में फंदे पर लटकती हुई मिली। काजल के मायका पक्ष का आरोप है कि उसको खुदकुशी करने के लिए उकसाया गया।
आरोप लगाया कि काजल के पति ने पहली बीवी होने के बावजूद दूसरी शादी कर रखी थी। हालांकि काजल के पति ने इन आरोपों का खंडन किया। सतवारी पुलिस स्टेशन में इसे लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। हालांकि जीएमसी पहुंचे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए। ब्यूरो