बिलावर। उप जिला के डूगेन ब्लॉक के कडेतर गांव में एक महिला की पेड़ से गिर कर मौत हो गई। मृतका की पहचान रानू देवी (65) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला शाम चार बजे के करीब घर के पास पेड़ पर चढ़कर मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। इस दौरान वह नीचे गिर गई। परिजनों ने उसे उप जिला बिलावर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।